श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

“गधे हो क्या”… क्या आप जानते हैं गधों का IQ Level

Donkey | IQ LEVEL | Donkeys IQ Level | SHRESHTH BHARAT

Donkeys IQ Level: गधों को मानव का सबसे पुराना पालतू साथी बताया जाता है। आपने हमेशा कम बुद्धि के लिए लोगों द्वारा “गधे हो” का ताना मारते भी सुना होगा। अगर किसी को “गधा” कह दिया जाए तो वह नाराज भी हो जाता है। यदि कोई किसी काम को जल्दी न सीख पाए तो लोग यह भी कहते हैं कि तुम्हारी बुद्धि गधे जैसी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गधों का IQ लेवल क्या होता है? यदि नहीं तो आप भी यह जानकर हैरान हो जाएंगे…

पुराने जानवरों में से एक हैं गधे

गधे सबसे पुराने जानवरों में से एक है। प्राचीन काल में इनका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता था। गधों को प्राचीन काल से लेकर अब तक भी पाला जाता है। अगर बात की जाय गधों की IQ लेवल की, तो आप जानकर हैरान हो जाएंगे। गधों पर कई रिसर्च किए गए। ब्रिटेन की एक रिसर्च ‘द डंकी सेंचुरी’ के अनुसार गधों का याददाश्त तेज होता है और वह किसी भी चीज को जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गधों का IQ लेवल 27.62 प्रतिशत तो मनुष्यों का IQ लेवल 33.23 प्रतिशत होता है।

यदि गधों की आदतों के बारे में बताएं तो वह जिद्दी किस्म के होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वे अच्छे और बुरे अनुभवों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। यदि वह लंबे समय तक लोगों के साथ रहें तो वह उनके चेहरों को भी याद रख सकते हैं।

गधों की है 97 नस्लें

दुनियाभर में गधों की करीब 97 नस्लें हैं, जबकि दुनियाभर में करीब 04 करोड़ गधे होने का अनुमान है। इतिहास बताता है कि इनकी मूल उत्पत्ति अफ्रीका में हुई और फिर ये वहां से दुनियाभर में फैल गए। चौथी सदी के आसपास मिस्र में सबसे पहले इनके पालतू बनाए जाने का जिक्र मिलता है। हालांकि इनकी कई नस्लें समय के साथ लुप्त हो चुकी हैं। ये भी कहा जाता है कि वो 5000 सालों से मानव के साथ हैं। गधों के कान बड़े होते हैं, जो अधिक दूर की आवाज को सुन सकते हैं।

08 मई को मनाया जाता है ‘विश्व गधा दिवस’

08 मई को पूरी दुनिया में विश्व गधा दिवस मनाया जाता है। एक स्वस्थ गधा अपने शरीर का 25% तक वजन उठा सकता है और वे बिना थके लंबी दूरी तक भी चल सकते हैं। गधे विभिन्न प्रकार का चारा खाते हैं। गधे कांटे, झाड़ियाँ और पेड़ों की छाल भी खाते हैं। गधा शाकाहारी होते है और मोटा भोजन खाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी