Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड में धधक रहे जंगल, नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंची आग

Uttarakhand Forests Fire: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई है।
forest fire uttarakhand

Uttarakhand Forests Fire: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग की लपटें नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई हैं, जिसके बाद सेना को बुलाया गया है। इससे पहले, शुक्रवार को जखोली और रुद्रप्रयाग के दो अलग-अलग इलाकों में जंगल में आग लगाने की कोशिश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

आग की चपेट में आया आईटीआई भवन

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नैनीताल भवाली रोड पर पाइंस के जंगलों में आग लग गई। आग की चपेट में आईटीआई भवन भी आ गया है। नैनीताल के लड़ियाकांटा क्षेत्र के जंगल में भी आग लग गई है। इससे धुआं छाया हुआ है। यातायात बाधित हो गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग को तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सेना के जवान भी आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं।

हेलीकॉप्टर से होगी आग बुझाने की कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन अब हेलीकॉप्टर के जरिए नैनीताल और भीमताल झील से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश करेगा। आग नैनीताल से लेकर कुमाऊं के जंगलों तक फैली हुई है। नैनीताल के ज्योलिकोट, देवीधुरा, भवाली, बलदियाखान, मंगोली, पाईनस, खुरपाताल और भीमताल मुक्तेश्वर समेत आसपास के जंगलों में आग लगी हुई है।

हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंची जंगल में लगी आग

नैनीताल जिला मुख्यालय के पास जंगल में लगी आग पाइंस क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई है। आग ने एक खाली घर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि, कॉलोनी को अभी तक कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग बुझाने की कोशिश जारी है। आग को देखते हुए नैनी झील मे नौकायन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान

बता दें कि पिछले साल एक नवंबर से अबतक उत्तराखंड में आग लगने की कुल 575 घटनाएं हुई हैं। इससे 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। इसके साथ ही, राज्य को 14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

अलर्ट मोड पर सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय करके आग को रोकने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र में आग लगने की 26 घटनाएं हुई हैं। वहीं, गढ़वाल क्षेत्र में पांच घटनाएं हुईं, जिससे 33.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार