श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर सीजन के चौथे सीजन का आगाज

khelo india| jammu kashmir| pm modi|shreshth bharat

लक्षद्वीप के प्रमोशन के बाद अब प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर को प्रमोट करने की बीड़ा उठाया है।  पीएम मोदी ने देशवासियों से पहले मालदीव की जगह लक्ष्यद्वीप जाने की अपील की। अब पीएम मोदी ने कहा है कि देश के लोग स्विट्जरलैंड की जगह कश्मीर जाएं।

जम्मू कश्मीर की तस्वीर अब बदलने वाली हैं। मोदी सरकार कश्मीर घाटी को ऐसे पर्यटन स्थल में बदलने वाली है, जो सीधे स्विट्जरलैंड को टक्कर दे सकेगा। कश्मीर में टूरिस्ट्स को खूबसूरत वादियों के साथ साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का डबल डोज मिलेगा। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने घाटी दौरे के दौरान जम्मू कश्मीर के विकास के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात दी। पीएम मोदी ने अपने घाटी दौरे के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में ऐसा विकास करेंगे कि लोग स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की खूबसूरती वाली तस्वीरें शेयर की थी और कहा था मालदीप छोड़िए अब लक्षद्वीप आइए।

पीएम मोदी ने कश्मीर के विकास की बात करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 70 सालों से कश्मीर के अधूरे सपने हैं। उसने हमारी सरकार पूरा करेगी। जम्मू कश्मीर में विकास की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते समय में जम्मू कश्मीर में बीते समय में कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसमें जी-20 का आयोजन बेहद खास है। जी-20 के बाद कश्मीर में लगातार निवेश बढ़ रहा है। बात सिर्फ जी-20 तक ही सीमित नहीं है। कश्मीर अब खेलों के लिहाज से भी काफी आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया विंटर सीजन का चौथा सीजन भी गुलमर्ग में ही आयोजित हो रहा है।

खेलो इंडिया के चौथे सीजन में देशभर से हजारों की संख्या में युवाओं इसमें प्रतिभाग करने वाले हैं। गुलमर्ग में जो स्पोर्ट्स होने जा रहे हैं, इसमें स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नो माउंटेनियरिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल हैं। सभी युवा यहां इन्हीं खेलों में यहां दम दिखाएंगे। इसमें अलग-अलग राज्यों के स्की पर्वतारोहण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

कश्मीर ही नहीं पहाड़ों पर स्पोर्ट्स एक्टीवीटिज से देवभूमि उत्तराखंड को भी फायदा होगा क्योंकि पहाड़ों पर स्नो एक्टीवीटिज के लिए देवभूमि उत्तराखंड में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कई आयोजन हो चुके हैं। ऐसे में पहाड़ों पर स्नो एक्टीविटीज से भारत का कद विश्व स्तर पर काफी ऊपर जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी