Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

PM MODI | SAMBHAL | KALKI DHAM MANDIR | SHRESHTH BHARAT |

संभल के ऐंचौडा कम्बोह में 19 फरवरी को कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको साकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के अलावा मंडल स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाले हुए है ताकि तैयारियों में कोई चूक न हो सके।

दरअसल उत्तर प्रदेश के संभल में पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की समीक्षा के बाद उनके निर्देशानुसार जो खाका तैयार किया है जिसमें हैलीपेड से लेकर मंच तक तथा कार्यक्रम स्थल से लेकर गर्वग्रह तक जहां पर प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे उन सभी स्थानों को सुरक्षा से लैस किया गया है तथा कार्यक्रम स्थल को साथ सुपर जोन में बांटा गया है जिसमें पुलिस फोर्स के अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।

पीएम मोदी के मंच के सामने वाले पंडाल के अलावा दो अन्य पंडाल वारिश और धूप से बचाव के लिए एलमुनियम शीट से तैयार किए गए हैं जिससे शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए लगभग पांच हजार से अधिक मेहमानो को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो सके। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वीआईपी के लिए पार्किंग की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर से लेकर 500 मीटर दूर तक की गई है। साथ ही पब्लिक के लिए पार्किंग की व्यवस्था एक हजार मीटर से लेकर पंद्रह सौ मीटर दूर की गई है और कार्यक्रम स्थल के आस पास 28 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा हेतु ढाई हजार से तीन हजार पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहले हैलीपेड बनाया गया था लेकिन जमीन गीली होने की वजह से अधिकारियों को खामियां नज़र आईं इसलिए दोबारा हैलीपेड बनाया जा रहा है साथ ही हैलीपेड से लेकर मंच तक सीसी टाइल से बनी सड़क बनाई जा रही है।

कल्कि धाम मन्दिर की जिस स्थान पर आधार शिला रखी जानी है वहां तीन से चार फीट गहरी गर्व ग्रह बनाई गई है जिसमे छः सीढियां बनाई गई है जिनसे गर्वग्रह में उतर कर पीएम मोदी वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिलान्यास करेंगे। कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन आयोजकों तथा कल्कि धाम पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

पीएम मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर संभल जिला अधिकारी मनीष बंसल तथा संभल पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत पूरी तरह से कार्यक्रम स्थल पर दिखाई दे रहे हैं और हर छोटी बड़ी चीज पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग