श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

नाग पंचमी के दिन क्यों पिलाते हैं सांप को दूध? जानकर हो जाएंगे हैरान

Nag Panchami 2024: हिंदू धर्म में श्रावन का महीना पवित्र माना जाता है। इस माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
Nag Panchami 2024

Nag Panchami 2024: हिंदू धर्म में श्रावन का महीना पवित्र माना जाता है। इस माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व देश के अगल-अलग राज्य राजस्थान, ओडिशा, बिहार और बंगाल में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

दरअसल, इस पर्व पर नागों को दूध पिलाया जाता है। सपेरे नागों को टोकरी में लेकर घूमते हैं और घर-घर जाते हैं। लोग उन्हें श्रद्धा से दूध पिलाते हैं। नाग देवता को नागपंचमी के दिन दूध पिलाने के पीछे एक पौराणिक कथा और कई मान्यताएं बताई जाती हैं।

पुराणों में कहा गया, दूध पिलाने से मिलता है आशीर्वाद

पुराणों के अनुसार नागपंचमी के दिन सांप को दूध पिलाने से सर्पदंश का भय दूर होता है और सर्प देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस संबंध में भविष्य पुराण में एक कथा है। कथा इस प्रकार है, एक बार पांडवों के वंशज राजा जनमेजय ने नाग यज्ञ किया। इस यज्ञ में नागों की अनेक प्रजातियां भस्म हो गईं। तक्षक नाग ने बचने के लिए देवराज इंद्र के आसन को भी लपेट लिया, जिससे देवराज इंद्र भी आसन समेत यज्ञ की अग्नि में भस्म होने वाले थे। इसी समय यज्ञ को बीच में ही रोक देना पड़ा। इससे नागों की प्रजाति पूरी तरह से भस्म होने से बच गई।

देश के कृषि सेक्टर का पॉवरहाउस है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

इस यज्ञ के बाद नागों के जख्मों को सही करने के लिए उन पर दूध चढ़ाया गया, तब कहीं जाकर नागों के प्राण बच सके और उनके जख्म ठंडे हुए। उसी समय से ये यह मान्यता चली आ रही है कि नागपंचमी के दिन जो भी सांपों को दूध और लावा अर्पित करेगा उसे सर्पदंश का भय नहीं रहेगा।

सांपों को दूध पिलाना सेहत के लिए हानिकारक- विज्ञान

विज्ञान के अनुसार, सांप को दूध पिलाना उसकी सेहत के प्रतिकूल माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सांपों के ऐसी ग्रंथियां ही नहीं होतीं कि वे दूध पी सकें। सांप का भोजन दूध नहीं, बल्कि कीड़े-मकोड़े हैं। सांपों का पाचन तंत्र भी उन्हीं को खाने के लिए बना हे। दूध पीने से सांप की जान भी जा सकती है। इसलिए सांपों को दूध कभी नहीं पिलाना चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Kisan 19th Installment
PM नरेंद्र मोदी आज भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी
pm modi (2)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ
atishi
आतिशी बनी दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष, AAP के विधायक दल ने किया समर्थन
virat kohli
विराट कोहली की शानदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से दी मात
IND vs PAK match
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां
aus vs eng
AUS और ENG के बीच मुकाबला शुरू, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी