Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर इस राज्य में पीटी जाती है गुड़िया, पढ़ें इसके पीछे की कहानी

आज यानी शुक्रवार को देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता को खुश करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।
Nag Panchami 2024_| shreshth bharat

Nag Panchami 2024: आज यानी शुक्रवार को देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता को खुश करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

आपको बता दें कि शेषनाग भगवान श्री हरि विष्णु की शैय्या हैं । यहां तक की भगवान शिव ने भी अपने गले में नाग देवता को धारण किया हुआ है। इसलिए नाग देवता को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। कुछ स्थानों पर नाग पंचमी अलग तरीके से मनाई जाती है।

उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी एक अलग ही परंपरा के साथ मनाई जाती है। यहां नाग पंचमी के दिन उत्तर प्रदेश में गुड़िया पीटने का रिवाज है। आइए आपको बताते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है…

Nag Panchami 2024: गुड़िया पीटने की परंपरा के पीछे की कथा

कहा जाता है कि तक्षक नाग के काटने से राजा परीक्षित की मौत हो गई थी। इसके कुछ सालों बाद तक्षक की चौथी पीढ़ी की कन्या का विवाह राजा परीक्षित की चौथी पीढ़ी से हुआ। विवाह के बाद कन्या ने राजा परीक्षित की मौत के पीछे का कारण एक सेविका को बता दिया।

नागपंचमी आज, इस विधि से पूजा करने पर मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति

कन्या ने सेविका से कहा कि वो ये बात किसी और को न बताए, लेकिन सेविका यह बात एक दूसरी सेविका को बता दी। इस तरह यह बाद पूरे नगर में फैल गई और सबको राजा परीक्षित की मौत के कारण का पता चल गया।

ये बात जब तक्षक के राजा तक पहुंची तो उन्हें क्रोध आ गया। उन्होंने नगर की सभी औरतों को चौराहे पर इकट्ठा किया। इसके बाद कोड़ों से पिटवा कर उन्हें मरवा दिया। राजा को इस बात का गुस्सा था कि औरतों के पेट में कोई बात नहीं पचती।

नागपंचमी के दिन क्यों नहीं बनाई जाती है रोटी? जानें दोष और लाभ

इस कारण ही उसकी पीढ़ी से जुड़ी अतीत की एक पुरानी बात पूरे राज्य में फैल गई। कहा जाता है कि तभी से ही उत्तर प्रदेश में गुड़िया पीटने की परंपरा शुरु हो गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब