श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

किस उम्र के लोगों के लिए योग करना होता है सही, जानिए…


कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उम्र के साथ होने लगती हैं। एक उम्र के बाद आपके शरीर में कमजोरी होने लगता है, इस कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों की समस्या, त्वचा पर झुर्रियां आ जाती है। ऐसे में कहा जाता है कि योग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर किस उम्र के लोगों के लिए योग करना सही होता है? तो चलिए जानते हैं…

फिटनेस एक्सपर्ट अरुण श्रोत्रिय के मुताबिक, वैसे तो योगासन करने के लिए कोई उम्र की बाधा नहीं होती है। फिर भी साधरण रूप से आज के समय में 6 वर्ष से लेकर कोई भी उम्र का स्वस्थ व्यक्ति योगाभ्यास कर सकता है। अगर बच्चों की बात की जाए तो योग या फिर एक्सरसाइज करवाने के लिए किसी विशेष उम्र की जरूरत नहीं होती है। लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि योग या एक्सरसाइज सिखाते समय बच्चा आपकी कमांड किस तरह फॉलो कर रहा है। देखा जाए तो 6 से 9 की उम्र बच्चों को योग सिखाने के लिए सही होती है। लेकिन अगर 5 साल का बच्चा भी सही से आपका कमांड को समझकर योगासन कर पा रहा है तो उसके लिए भी ये सही है।

वहीं, युवाओं के साथ ही वृद्धों के लिए, योग सक्रिय रहने का एक शानदार तरीका है क्योंकि इसके लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती है, कई अभ्यास सरल हैं, और इसे कहीं भी किया जा सकता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि वे योग करने के लिए पर्याप्त लचीले नहीं हैं या योग करने से गिरने का बहुत अधिक जोखिम होता है। लेकिन सच इसके विपरीत है। योग का अभ्यास करने से आप अधिक लचीले बनते हैं और वास्तव में अपना संतुलन बेहतर बना सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम