श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली-यूपी में लू का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

weather | heat wave | shreshth bharat

Weather Forecast Today Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली भी उनमें से एक है। आने वाले दिनों में यहां गर्मी का सितम और बढ़ेगा। पारा 45 डिग्री को पार कर जाएगा। आइए, जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा…

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, कल यानी शनिवार को लू की स्थिति रहेगी। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। दिन के समय तेज हवाएं भी चलेंगी।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां दोपहर के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति 18 और 19 मई को भी रहेगी। राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रयागराज और झांसी में लू चलेगी। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है।

आज किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

IMD के मुताबिक, आज से 20 मई के दौरान दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 12 लोगों की हुई मौत

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 18 से 20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू चलेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी