Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

INDIAN ARMY ने निकाली भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Indian Army Bsc Nursing Recruitment | Armed Forces Medical Services | SHRESHTH BHARAT

Indian Army Bsc Nursing Recruitment 2024: भारतीय सेना में अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सेना ने Armed Forces Medical Services में बीएससी नर्सिंग के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 

भारतीय सेना के अनुसार, मेडिकल के क्षेत्र में 220 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवार का चयन नीट स्कोर के माध्यम से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने नीट की परीक्षा को पास किया है, वे उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग में इन पदों पर होगी भर्तियां

एएफएमसी पुणे- 40 पद

सीएच (ईसी) कोलकाता- 30 पद

आईएनएचएस असविनी, मुंबई- 40 पद

एएच (आर एंड आर) नई दिल्ली- 30 पद

सीएच (सीसी) लखनऊ- 40 पद

सीएच (एएफ) बैंगलोर- 40 पद

इन विषयों में होने चाहिए 50% अंक

बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट है।

बीएससी नर्सिंग पदों के लिए ये होगी आयु सीमा

बीएससी नर्सिंग के लिए जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनका जन्म 01 अक्टूबर 1999 और 30 सितंबर 2007 के बीच होना चाहिए।

बीएससी नर्सिंग के लिए नीट स्कोर के आधार पर होगा शॉर्टलिस्ट

बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए उम्मीदवारों को NEET (UG)-2024 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिर टेस्ट, इंटरव्यू और एक मेडिकल टेस्ट देना होगा। नीट स्कोर, टेस्ट और इंटरव्यू में परफॉर्मेंस और मेडिकल फिटनेस  होने के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड