श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MDH-Everest के मसालों पर इस देश ने लगाया बैन, जानिए वजह

MDH-Everest | Banned | Nepal | shreshth bharat |

MDH-Everest: MDH और Everest कंपनी की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद अब नेपाल में भी MDH और Everest के विरोध में आवाज उठी है। भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल ने MDH और Everest के मसालों पर बैन लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में MDH और Everest के मसालों के आयात और बिक्री पर बैन लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग (Department of Food Technology and Quality Control) की ओर से जारी की गई मीडिया रिपोर्ट्स कहना है कि इन मसालों में अधिक कीटनाशक एथिलीन आक्साइड होने की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है।

नेपाल में MDH और Everest की बिक्री पर लगा बैन

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन का कहना है कि एथिलीन आक्साइड से कैंसर होने का खतरा होता है। खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल में एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के आयात और बिक्री पर एक हफ्ते पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। इन दोनों मशहूर कंपनियों के मसालों में एथिलीन आक्साइड के परीक्षण चल रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

बता दें , कथित तौर पर कैंसर पैदा करने वाले पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के चलते सिंगापुर और हांगकांग में एमडीएच और एवरेस्ट मसालों के कुछ प्रोडक्ट्स की सेल पर रोक लगा दी गई थी। अब अमेरिका में भी इन्हें लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। यही नहीं, मालदीव ने भी इन मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी। हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला उत्पादों पर यह कहते हुए बैन लगा दिया था कि इन दोनों कंपनियों के मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है।

इस तरह के आरोपों को एमडीएच और एवरेस्ट की ओर से निराधार करार दिया गया है। MDH और Everest ने अपने प्रोडक्ट्स में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ये दावे पूरी तरह से निराधार-झूठे हैं और इनका कोई ठोस सबूत नहीं है।

इससे पहले Everest की ओर से कहा गया था कि उसके मसाले सुरक्षित हैं और इनका निर्यात भारत के मसाला बोर्ड की लैब्स से जरूरी मंजूरी और अनुमोदन मिलने के बाद ही किया जाता है।

Read More: ‘MDH मसाले सच-सच’ अब क्यों हो रहे झूठे? जानें कंपनी का इतिहास

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज