श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

29 हजार करोड़ के हथियार खरीदेगा भारत, चीन और पाकिस्तान में डर का माहौल


नई दिल्ली- मोदी सरकार ने 29 हजार करोड़ के रक्षा सौदा किए हैं। आने वाले कुछ समय में मोदी सरकार 29 हजार के हथियार खरीदेगी। इस सौदे के तहत 15 मेरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत देश में ही बनाए जाएंगे। साथ ही सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी बनाए जाएंगे। भारतीय नौसेना के लिए रक्षा मंत्रालय ने नौ मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट और भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह पेट्रोल एयरक्राफ्ट खरीदने के सौदे को मंजूरी दे दी है।

 इसमें खास बात यह है कि  15 मेरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत देश में ही बनाए जाएंगे। साथ ही सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी बनाए जाएंगे। यह सौदा कुल 29 हजार करोड़ रुपये का होगा। इससे हमारे नौसेना सर्विलाइंस छमताओं में बढ़ोतरी होगी।

मीड़िया रिर्पोट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कानपुर स्थित एक कंपनी से 1752.13 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए है। इस सौदे के साथ साथ 463, 12.7 एमएम की रिमोट कंट्रोल गन का निर्माण किया जाएगा। यह गन नौसेना और तटरक्षक बल के जवानों को दी जाएगी।

रक्षा मंत्रालय के इन सौदों से ना सिर्फ भारत की समुद्री ताकत में बढ़ेगी। बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत को भी बढ़ावा मिलेगा। इनका टाटा एडवांस्ड सिस्टम और एयरबस मिलकर एयरक्राफ्ट का निर्माण कर रहे हैं। इन एयरक्राफ्ट्स में आधुनिक रडार और सेंसर्स लगे होंगे। जिसकी सहायता से हम उचित दूरी से पता लगा सकते है। इस सौदे के पूरे होने के बाद नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की सर्विलांस की क्षमताओं में जबरदस्त इजाफा होगा।

चीन जिस तरह से हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हमले बढ़ रहे हैं। हिंद महासागर में बढ़ते दखल और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर बढ़ते हमलों की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय नौसेना लगातार अपनी क्षमताओं में इजाफा कर रही है। अब इस सौदे से नौसेना की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी