Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चार टाइम बमों के साथ आरोपी गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी कामयाबी

Bomb Disposal Squad | MUZZAFARNAGAR | MEERUT STF | SHRESHTH BHARAT |

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। STF की टीम ने मुजफ्फरनगर से चार टाइमर बम बरामद किए हैं। इस मामले में टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ा है। आरोपी की पहचान जावेद के रूप में हुई है। जिससे पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जावेद के दादा पटाखे बनाने का काम करते थे। उसने अपने दादा से बम बनाना सीखा। इसके अलावा उसने यूट्यूब की मदद से आईईडी बम बनाना सीखा।

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया। STF टीम ने मुजफ्फरनगर में गुरूवार रात चार टाइम बम बरामद किए हैं। टीम ने एक अरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का पहचान जावेद के रूप में हुई है। जिससे पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) भी बुलाया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये टाइम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए गए थे।

मेरठ एसटीएफ टीम ने शुक्रवार यानि आज सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चार टाइम बोतल बम भी बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इन बम का इस्तेमाल किसी सोची समझी साजिश के लिए किया जाना था। पूछताछ में आरोपी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है कि टाइम बम का ऑर्डर खालापार इलाके की रहने वाली महिला ने ऑर्डर पर बनवाए थे। फिलहाल टीम महिला की तलाश में जुटी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा