Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश और पुनिया लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? राहुल गांधी से की मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने आज यानी 4 सितंबर को मुलाकात की।
rahul gandhi meets vinesh and puniya

Rahul Gandhi Meets Vinesh and Puniya: विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से भारत लौटने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। इसके बाद विनेश फोगाट ने हाल ही में किसान आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। अब उन्हीं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने आज यानी 4 सितंबर को मुलाकात की। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में विनेश को टिकट दे सकती है, लेकिन कांग्रेस ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है कि पुनिया और फोगाट को चुनावी दंगल में उतारा जा सकता है या नहीं?

इससे पहले, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा था कि इस बात का फैसला गुरुवार तक हो जाएगा कि उनको कांग्रेस से सीट दी जाएगी कि नहीं।

हाल ही में कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। हालांकि, नामों का एलान अब तक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्तूबर को होगी।

बता दें कि पुनिया और फोगाट पूर्व भाजपा सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 2023 में यौन उत्पीड़न को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा