Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बीती रात करीब 2 बजे उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनके हार्ट में स्टंट डाला गया है। बताया जा रहा है कि रात के समय उन्हें सोने के दौरान बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था। फिल्हाल एम्स में भर्ती हैं।
उपराष्ट्रपति की तबीयत खराब होने के कारण
बताया जा रहा है कि रात के समय उन्हें सोने के दौरान बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
उपराष्ट्रपति का इलाज और स्वास्थ्य अपडेट
उपराष्ट्रपति का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में हो रहा है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया है। वहीं डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष का एम्स दौरा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एम्स पहुंच गए हैं।
कैसा है राजनीतिक करियर
वहीं, अपने लंबे राजनीतिक सफर में जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाए जाने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थी। सत्तारूढ़ टीएमसी के साथ उनका टकराव अक्सर बना रहता था। बताया जाता है कि धनखड़ बेहद सख्त मिजाज के हैं।