Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Champions Trophy 2025: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

IND vs NZ Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये फाइनल रोमांच से भरा होगा।
team india

IND vs NZ Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये फाइनल रोमांच से भरा होगा। करोड़ों भारतीय भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहें हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दुबई का मौसम मैच दौरान कैसा रह सकता है?

रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

बचा दें कि चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बारिश की भेट चढ़ता है, तो मैच दूसरे दिन रिडर्व डे में खेला जाएगा। वैसे तो उस दिन दुबई का मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है, नमी 43 प्रतिशत तक रहेगी।

दुबई में तापमान और हवा की गति कैसी रहेगी?

भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान हलके बादल छाए रहेंगे। 9 मार्च को 2 बजे (भारत बनाम न्यूजीलैंड टॉस टाइम) दुबई का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यही दिन का अधिकतम तापमान है। रात 8 बजे तक भी इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।

दुबई में टॉस जीतकर क्या करना चाहिए?

दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेनी चाहिए या गेंदबाजी? इसका जवाब है कि टॉस जीतकर दुबई में पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। हालाँकि भारत ने यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए और पहले बल्लेबाजी करते हुए भी जीत हासिल की है। मौसम की स्थिति को देखें तो यहां दोपहर में काफी गर्म मौसम गर्म रहता है, ऐसे में पहले फील्डिंग करने के बाद खिलाड़ी थोड़ा थके महसूस कर सकते हैं। और दुबई में ओस की कोई समस्या नहीं होती तो दूसरी पारी में गेंदबाजी करने का कोई बड़ा नुकसान नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड