Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश की राजधानी दिल्ली में नशे की हालत में कार से लोगों को रौंदा

दिल्ली के बसंत विहार थाना इलाके में बाहरी रिंग रोड पर थार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. बिहार निवासी अजय कुमार यादव और नेपाल निवासी चीज बहादुर शराब पीकर, अपने मालिक की कार(थार) लेकर बाहर मौजमस्ती करने निकले थे. पुलिस को कार से शराब और बीयर की बोतलें भी मिली हैं. मेडिकल जांच में दोनों आरोपियों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. जानकारी के अनुसार दिल्ली के वसंत विहार थाना इलाके में बाहरी रिंग रोड पर बुधवार शाम मलाई मंदिर के पास थार सवार ने एक कार को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की. इस भागने की कोशिश में कार चालक ने 6 बच्चों समेत 8 लोगों को कुचल दिया, जिससे अस्पताल में किशोर(15) और रेहड़ी लगाने वाले मुन्ना कुमार(28) की मौत हो गई. अन्य घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और तेज कार चलाने और तेज कार चलाने के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग