श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

रायबरेली में गांधी परिवार पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- इन्हें किसने विरासत में…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग कह रहे हैं कि हम सत्ता में आएंगे तो राम मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करेंगे...
union minister amit shah made big claim on raebareli and amethi says who gave them seat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरणों का मतदान हो चुका है। 20 मई को पांचवें चरण का मतदान किया जाएगा। इस दौरान यूपी की रायबरेली सीट पर भी वोटिंग होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी एक के बाद एक जनसभा कर जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सपा विधायक मनोज पांडेय को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सीएम योगी का विपक्ष पर तंज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग कह रहे हैं कि हम सत्ता में आएंगे तो राम मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। लेकिन, सच्चाई ये है कि इनके सत्ता में आते ही पुनः प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर राम मंदिर में ताला लगवा देंगे। इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी का पारिवारिक गठबंधन है। इसमें शामिल लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनना चाहती है।

यह भी पढ़ें- ‘मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं…’ रायबरेली की जनता से सोनिया गांधी की भावुक अपील

‘जनता की मर्जी है किसे संसद भेजेंगे’

वहीं, अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है कि रायबरेली सीट उनकी पारिवारिक सीट है। कोई पारिवारिक सीट नहीं है बल्कि, यह सीट रायबरेली और अमेठी के लोगों की है। ये उनकी मर्जी है कि वो इस सीट पर किसे जीत दिलाएंगे और किसे संसद में भेजेंगे। बता दें, इस रैली में ही सपा से विधायक रहे मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो गए। साथ ही उनके साथ कई ब्लॉक प्रमुख भी भाजपाई हो गए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य