श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीन घंटे तक चली स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच, जानें क्या कहती है टेस्ट रिपोर्ट

आज सुबह दिल्ली पुलिस ने स्वाति का मेडिकल टेस्ट कराया था। कहा जा रहा है कि मालीवाल की मेडिकल जांच तीन घंटे तक चली। वहीं, अब जांच की रिपोर्ट भी सामने आ गई है...
Swati Maliwal Assault Case Medical examination confirmed she was injured

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस ने तूल पकड़ ली है। एक तरफ जहां आज शुक्रवार को आप पार्टी की वरिष्ठ नेता आतीशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को बीजेपी की साजिश बताई। वहीं, आज सुबह दिल्ली पुलिस ने स्वाति का मेडिकल टेस्ट कराया था। कहा जा रहा है कि मालीवाल की मेडिकल जांच तीन घंटे तक चली। वहीं, अब जांच की रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

स्वाति मालीवाल को लगी अंदरूनी चोट

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि उनके चेहरे पर अंदरूनी चोट लगी है। स्वाति का सिटी स्कैन भी कराया गया है। कथित बदसलूकी मामले में स्वाति ने कहा था कि विभव ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा। मेरे पेट पर मारा। इतना ही नहीं उन्होंने मेरी बॉडी पर हमला किया।

यह भी पढ़ें- ‘स्वाति मालीवाल को साजिश के तहत BJP ने भेजा था CM हाउस…’, APP का बड़ा आरोप

माहवारी के दौर से गुजर रही थीं स्वाति मालीवाल

स्वाति ने अपने एफआईआर में आगे कहा कि मैंने कई विभव कुमार से कहा था कि मैं पीरियड्स के दौर से गुजर रही हूं। प्लीज मुझे जाने दें, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया, जिसके बाद मैं वहीं, बैठ गई। इसके बाद मैंने घटना की सूचना पुसिल को दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव के खिलाफ IPC की धारा 354 , 506, 509 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला आयोग ने विभव कुमार को भेजा था समन

वहीं, कथित मारपीट मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विभव कुमार को 14 मई को
समन भेजा थास जिसके मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव को आज यानी 17 मई को पेश होना था। हालांकि, विभव कुमार पेश नहीं हुए ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज