श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

Tamil Nadu Big Explosion in firecracker factory people died many got injured

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, घटना विरुधुनगर के शिवकाशी के सेंगमालापट्टी की एक पटाखा फैक्ट्री की है।

हादसे में 5 महिला समेत 8 की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में आग लगने से 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

दोपहर के समय हुआ हादसा

मिली हुई जानकारी के अनुसार घायलों में से एक शख्स की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, अभी तक फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय की है,जब ये हादसा हुआ तो फैक्ट्री में 10 मजदूर काम कर रहे थे।

दाहसे पर PM ने जताया शोक

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे शिवकाशी की एक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी सारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य