Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, अंतरिम जमानत याचिका पर ED ने जताया विरोध

delhi-cm-arvind-kejriwal-returned-to-tihar-jail-as-court-stays-on-aam-aadmi-chief-interim-bail

Delhi: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार यानी 10 मई को अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत (Delhi) याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। मगर सुनवाई से एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल की इस याचिका पर विरोध जताते हुए देश के सबसे बड़े न्यायालय में हलफनामा दायर किया है।

चुनाव प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं- ईडी

दाखिल किए गए हलफनामें में ईडी के तरफ से ये कहा गया है कि चुनाव प्रचार करना न तो मौलिक अधिकार में आता है, न संवैधानिक अधिकार और न ही कानूनी अधिकार है। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि किसी भी राजनेता को चुनाव के प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है। फिर भले ही वो खुद चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार क्यों न हो।

ईडी ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट के सामने अपनी दलीले रखते हुए कहा कि अगर केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी जाती है तो इससे सभी बेईमान राजनेताओं को चुनाव की आड़ में अपराध करने और जांच से बचने का मौका मिलेगा। साथ ही ये भी कहा कि कई राजनेताओं ने न्यायिक हिरासत में चुनाव लड़ा है और कुछ ने जीत भी हासिल की है। मगर उन्हें इस आधार पर कभी अंतरिम जमानत नहीं दी गई।

SC के आगे ED ने रखा ये तर्क

सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना तर्क पेश करते हुए कहा कि देश में पिछले 5 साल में अब तक 123 चुनाव हुए हैं। ऐसे में अगर प्रचार के लिए नेताओं को जमानत दी जाने लगी तो न किसी भी नेता को गिरफ्तार किया जाएगा और न ही किसी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, क्योंकि देश में कोई न कोई चुनाव होता ही रहता है।

21 मार्च को हुई थी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी

बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर 10 मई को अपना फैसला सुनाने वाली है। केजरीवाल को 21 मार्च को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग