श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

प्रियंका गांधी के मुंह में दही क्यों जम गया है… भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sudhanshu Trivedi Targets Priyanka Gandhi Vadra: भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नारा दिया था- लड़की हूं लड़ सकती हैं। अब वह चुप क्यों हैं? उनके मुंह में दही क्यों जम गया है।
Sudhanshu Trivedi Targets Priyanka Gandhi Vadra

Sudhanshu Trivedi Targets Priyanka Gandhi Vadra: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दो लड़कों की जोड़ी इस घटना पर चुप क्यों है।

‘दो लड़कों की जोड़ी इस घटना पर चुप क्यों है’

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कोलकाता में ममता बनर्जी के संरक्षण में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। सबूत को मिटाने की भी कोशिश की गई। आखिर दो लड़कों की जोड़ी इस घटना पर चुप क्यों है।

‘प्रियंका गांधी के मुंह में दही क्यों जम गया है’

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नारा दिया था- लड़की हूं लड़ सकती हैं। अब वह चुप क्यों हैं? उनके मुंह में दही क्यों जम गया है।

‘अपराधियों को संरक्षण देती है सपा’

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। अयोध्या और कन्नौज की घटना से सपा का अपराधी प्रवृत्ति का चेहरा सामने आया है।

‘अपराधियों को संरक्षण दे रही दो लड़कों की जोड़ी’

राज्यसभा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि वह बंगाल में ममता बनर्जी के साथ कैसे हैं? दो लड़कों की जोड़ी को लोकसभा चुनाव से ताकत मिल गई है। अब वे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की ताकत बढ़ने से सपा के सामने ही चुनौती आएगी। इंडी गठबंधन संविधान के साथ ही समाज के लिए भी खतरनाक है।

यूपी सरकार की तारीफ

सुधांशु त्रिवेदी ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से आप इंतना अंताजा लगा लीजिए कि मुख्तार अंसारी जब पंचाब की जेल में था तो उसने अर्जी लगाकर कहा था कि मुझे यूपी की जेल में मत भेजिए। मुझे पंजाब की जेल में ही रहना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी