Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दमदार शतक लगाकर इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिए भारतीय टीम में वापसी के संकेत

Ishan Kishan Century: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। ईशान को झारखंड की टीम ने बतौर कप्तान शामिल किया है।
ishan kishan

Ishan Kishan Century: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। ईशान को झारखंड की टीम ने बतौर कप्तान शामिल किया है। बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान ने मध्यप्रदेश के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है।

बता दें कि ईशान ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी से खुद को अलग कर लिया था। वह रणजी सीजन में अपने राज्य झारखंड के लिए मैच खेलने नहीं उतरे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें अपने सालाना कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था।

ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने 107 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल है। ईशान जब 92 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर अपना शतक पूरा किया।

ईशान किशन के पास टीम इंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। भारतीय सेलेक्टर्स के कहने पर वे तमिलनाडु में रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के खिलाफ झारखंड ने एक समय 108 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। जब ईशान किशन क्रीज पर पहुंचे, उस समय उनकी टीम झारखंड 113 रन से पिछड़ रही थी। इसके बाद उन्होंने शतकीय पारी खेलकर झारखंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ईशान ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए 61 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद अगले 50 रन उन्होंने महज 37 गेंदों पर बनाए। मध्य प्रदेश की पहली पारी में बनाए गए 225 रन के जवाब में एक समय ईशान ने 39 गेंदों के भीतर 9 छक्के जड़ दिए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग