Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘क्षमा करें भूलवश गलती हुई…’, विनेश फोगाट पर अभद्र कमेंट करने वाले शख्स ने मांगी माफी

ओलंपिक प्लेयर विनेश फोगाट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। शख्स ने कहा है कि भूलवश गलती हुई है, आप सभी बड़ा हृदय करते हुए क्षमा कर दें।
Vinesh Phogat, paris olympic 2024,| shreshth bharat

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। शख्स ने कहा है कि भूलवश गलती हुई है, आप सभी बड़ा हृदय करते हुए क्षमा कर दें।

‘भूलवश गलती हुई, मुझे क्षमा करें’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता बताया जा रहा है। उसका नाम विशाल वार्ष्णेय है। शख्स ने वीडियो जारी करते हुए कहा,” मैं विशाल वार्ष्णेय जाट महासभा के समस्त पदाधिकारियों, भाई-बहनों, अग्रज एवं अनुज और सर्व समाज से हाथ जोड़कर क्षमा प्रार्थी हूं कि बहन विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के नाम पर मेरी आईडी से एक गलत कमेंट चला गया, जो आप सभी लोगों को नागवार गुजरा है, उसके लिए मैं पुनः-पुनः क्षमा प्रार्थी हूं। ये भूलवश हुई है और आप सभी बड़ा हृदय करते हुए मुझे क्षमा दान देंगे, ऐसा आपसे निवेदन है। मैनें अपने जीवन में अब तक ऐसी कोई भूल नहीं की है।”

जाट समाज में रोष

बता दें, अलीगढ़ में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर विशाल वार्ष्णेय ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से ही जाट समाज और समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं में रोष है। वे सभी सीधा क्वार्सी थाने पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और मामले की जांच में जुट गई।

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को गिफ्ट में मिलेगी भैंस, वजह जानकर चौक जाएंगे 

ASP अमृत जैन के मुताबिक, थाना क्वार्सी क्षेत्र में 8 अगस्त को भारतीय पहलवान को लेकर फेसबुक पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला संज्ञान में आया था। इस पर तहरीर मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया। साथ ही आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सभी टेक्निकल एविडेंस को एकजुट करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानें पूरा मामला

बता दें, पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया था। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसल‍िंग कैटगरी के फाइनल मुकाबले से सिर्फ कुछ घंटे पहले विनेश का वजन करीब 100 ग्राम अधिक पाया गया था। ऐसे में उन्हें खेल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। विनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, लेकिन नियम के कारण वह सेमीफाइनल जीतने के बाद भी मेडल से चूक गईं।

बिहार में बड़ा हादसा, जहानाबाद जिले के सिद्धेश्वर धाम में मची भगदड़; 7 की

वहीं, इसको लेकर विशाल वार्ष्णेय ने एक फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया, जिसके चलते जाट समाज और समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा कर दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा