Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश फोगाट पर आपत्तिजनक कमेंट से भड़का जाट समाज, FIR दर्ज

Objectionable Comment on Phogat: अलीगढ़ में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर एक युवक ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद से ही जाट समाज और समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं में रोष है।
Objectionable Comment on Phogat

Objectionable Comment on Phogat: अलीगढ़ में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर एक युवक ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद से ही जाट समाज और समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं में रोष है। वे सभी सीधा क्वार्सी थाने पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। मामले बढ़ता देख पुलिस ने आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और मामले की जांच में जुट गई।

ASP अमृत जैन का कहना है किृ थाना क्वार्सी क्षेत्र में 8 अगस्त को ओलंपिक खिलाड़ी को लेकर फेसबुक पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला संज्ञान में आया था। इस पर तहरीर मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया। साथ ही आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सभी टेकनिकल एविडेंस को एक जुट करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानें पूरा मामला

बता दें, ओलंपिक में विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसल‍िंग कैटगरी के फाइनल मुकाबले से सिर्फ कुछ घंटे पहले विनेश का वजन करीब 100 ग्राम अधिक पाया गया था। ऐसे में उन्हें खेल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। विनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था। लेकिन नियम के कारण वह सेमीफाइनल जीतने के बाद भी मेडल से चूक गईं।

फेसबुक पर किया आपत्तिजनक कमेंट

वहीं, इसको लेकर विशाल वार्ष्णेय नाम के यूजर ने एक फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया, जिसके चलते जाट समाज और समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्द करने की मांग की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मनु-श्रीजेश होंगे पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में भारत के संयुक्त ध्वजवाहक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा