श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

छठ गीतों से हुईं मशहूर शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, बेटे ने दी जानकारी

Sharda Sinha Death: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने मंगलवार (5 नवंबर) को रात 9:20 पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। छठ महापर्व के पहले दिन वो दुनिया छोड़ गईं।
Sharda Sinha Death

Sharda Sinha Death: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने मंगलवार (5 नवंबर) को रात 9:20 पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। छठ महापर्व के पहले दिन वो दुनिया छोड़ गईं। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 21 अक्तूबर को दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती किया गया था। 

बेटे ने दी थी मां के निधन की जानकारी

बता दें कि प्रसिद्ध लोक गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपनी मां के सोशल मीडिया X पर लिखा, ”आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में  हम सब के बीच नहीं रहीं।’’

2018 में हुई थी पद्म भूषण से सम्मानित

साल 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित हुई थीं। छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज किया। पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए मशहूर थीं। उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल थे।

बिहार के सुपौल जिले में हुआ था जन्म

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें- अस्पताल संचालक ने नाइट ड्यूटी कर रही नर्स को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी