श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अस्पताल संचालक ने नाइट ड्यूटी कर रही नर्स को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur hospital Operator Raped A Nurse: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक ने नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
Kanpur hospital Operator Raped A Nurse

Kanpur hospital Operator Raped A Nurse: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक ने नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रही थी। पीड़िता ने मंगलवार सुबह थाने जाकर मामले की शिकायत की थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल के रेस्ट रूम में आराम कर रही थी नर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचेंडी की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती जिले के नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह नाना के यहां रहती है। करीब दो महीने से वह पनकी रोड पुलिस चौकी के पास एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही है। रविवार रात उसकी अस्पताल में ड्यूटी थी।

सुबह चार बजे नींद आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। इसी दौरान शिवराजपुर निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज वहां पहुंचा। छात्रा को अकेला देख इम्तियाज ने कमरा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पीड़िता ने कल्याणपुर थाने जाकर पुलिस से शिकायत की।

Read More: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट को बताया संवैधानिक, पढ़ें इनसाइड़ स्टोरी

कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर रेप के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित छात्रा का मेडिकल करा दिया गया है।

समझौते का दबाव बनाने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने सुबह थाने जाकर मामले की शिकायत की थी, तो पुलिस तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोप है कि दिनभर थाने में अस्पताल संचालक और नर्सिंग छात्रा के बीच समझौते की बात चलती रही।

वहीं, पुलिस पर काफी समय तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी न करने का आरोप है। हालांकि, कल्याणपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के तुरंत बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना