श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रायबरेली में कांग्रेस की बंपर तैयारी, प्रियंका या किसी और की बारी?

PRIYANKA GANDHI VADRA | ROBERT VADRA | ANIVERSARY | SHRESHTH BHARAT

कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट पर पार्टी जोरों की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि कल नामांकन है और अभी तक कांग्रेस ने कैंडिडेट के नाम को लेकर पत्ते तक नहीं खोले हैं। वहीं तैयारी भी ऐसी वैसी आम नहीं बल्कि ठीक उसी तरह से की जा रही है जैसे कि बीते चुनावों में सोनिया गांधी के नामांकन को लेकर की जाती थी। यह बात कमोवेश इस ओर तो इशारा जरूर कर रही है कि जरूर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य इस लोकसभा सीट से दांव आजमाएगा। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम राजनीतिकार जरूर कहीं न कहीं इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि रायबरेली सीट पर जरूर प्रियंका ही अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी।

कहीं चौंकाने वाला नाम न आ जाए सामने

कांग्रेस की ओर से रायबरेली सीट पर इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं पार्टी चौंकाने वाले नाम का ऐलान न कर दे। दरअसल जिस तरह से बीते सालों में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव की कमान तो संभाली है, लेकिन प्रत्याशी के तौर पर कभी किस्मत आजमाने से किनारा करती रहीं। हालांकि इस बार मौका भी है और दस्तूर भी, इसलिए कांग्रेसी पूरे जोशो खरोश के साथ नामांकन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। कल नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई भी है, इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की ओर से पारंपरिक सीट पर दावेदार कौन होगा?

राहुल को लेकर अमेठी में तैयारी

अमेठी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता अतिउत्साह में नजर आ रहे हैं। यूपी कांग्रेस की ओर से अमेठी सीट को लेकर राहुल गांधी का नाम आगे किया गया था। वहीं माना भी जा रहा है कि राहुल ही अमेठी से पर्चा दाखिल करेंगे। इससे देश और सूबे में कमजोर पड़ी कांग्रेस को जरूर कहीं न कहीं संबल मिलेगा। साथ ही राहुल और कांग्रेस की छवि डंटकर मुकाबला करने वाली दिखने लगेगी। बीते कुछ समय से बीजेपी नेताओं समेत मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की ओर से भी इसको लेकर निशाना साधा गया है कि राहुल चुनाव हारने के बाद अमेठी से गायब हो गए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस राहुल गांधी को ही यहां से प्रत्याशी के तौर पर उतारेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज