श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी के जालौन में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत पर प्रियंका गांधी ने उठाए ये बड़े सवाल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस...
priyanka gandhi| Uttar Pradesh| Shreshth BHarat

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जबकि मृतक की पत्नी और बहन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने युवक को पहले थर्ड डिग्री टॉर्चर किया, खूब मारा पीटा और बाद में अस्पताल छोड़कर भाग गए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 3 दिन पहले उरई के इंदिरा नगर के निवासी संतोष का शव डकोर के ग्राम मोहना में बेतवा नदी किनारे मिला था, जिसकी सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें राजकुमार का नाम भी शामिल था। वहीं, मृतक की पत्नी की तहरीर पर डकोर पुलिस राजकुमार परिहार को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।

पुलिस का कहना है कि जब राजकुमार को गिरफ्तार कर गाड़ी से ले जाया जा रहा था, तो इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी और वह बेहोश हो गया था। इसके बाद तत्काल इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं, मामले की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

खुशखबरी! अयोध्या से जनकपुर तक अब चलेगी सीधी ट्रेन, रूट मैप हुआ तैयार

मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसी के चलते तीन डॉक्टरों के पैनल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में राजकुमार का पोस्टमार्टम कराया गया और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं आए हैं, लेकिन फिर भी पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट और हार्ट को सुरक्षित रखते हुए उसे परीक्षण के लिए भेज दिया है, ताकि मौत का कारण और ज्यादा साफ स्पष्ट हो सके।

इस मामले में प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

इस मामले में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सवाल उठाया है कि पुलिस का काम आम जनता की सुरक्षा करना है। क्रूरता, जुल्म और हत्या का पर्याय बनना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी मृत्यु पुलिस की पिटाई से हुई है। पुलिस का काम आम जनता की सुरक्षा करना है। क्रूरता, जुल्म और हत्या का पर्याय बनना नहीं है। उत्तर प्रदेश में हिरासत में मौतों के मामले बहुत बढ़ गए हैं। यह जनता के लिए बहुत घातक है। प्रदेश सरकार को इस क्रूरतंत्र पर लगाम लगाकर कानून व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।”

लाल की जगह मैरून लिपस्टिक ले आया पति, पत्नी ने उठाया ये चौंकाने वाला कदम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज