श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रीति सूदन बनीं UPSC की नई अध्यक्ष, संभाल चुकी हैं कई महत्वपूर्ण पद

प्रीति इससे पहले UPSC की मेंबर रह चुकी हैं। बता दें कि प्रीति सूदन जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं थी..
Preeti Sudan| new chairperson of UPSC| SHRESHTH BHARAT

New Chairperson Of UPSC Preeti Sudan: प्रीति सूदन यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की नई अध्यक्ष बनी हैं। वो आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। प्रीति इससे पहले UPSC की मेंबर रह चुकी हैं। बता दें कि प्रीति सूदन जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं थी।

संभाल चुकीं हैं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव का पद

प्रीति सूदन को सरकारी प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 37 सालों का अनुभव हैं। वो केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद को भी संभाल चुकी हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने में भी प्रीति ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले उन्होंने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास तथा रक्षा मंत्रालयों में भी महत्वपूर्ण पदों को संभाला है।

कौन हैं Preeti Sudan?

प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से की हैं, जहां अन्होंने अर्थशास्त्र में एम.फिल. और सामाजिक नीति एवं नियोजन में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की। प्रीति ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की हैं। इन्हीं के प्रयासों से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन और ई-सिगरेट पर बैन जैसे महत्वपूर्ण कानून बने।

केरल-उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

प्रीति ने वर्ल्ड बैंक के साथ सलाहकार के रूप में भी काम किया है। साथ ही वो तम्बाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के COP-8 की अध्यक्ष और मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी की उपाध्यक्ष के पदों को भी संभाल चुकी हैं। वह ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप की अध्यक्ष और महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए WHO के स्वतंत्र पैनल की सदस्य भी थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज