Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lovekesh Kataria और Armaan Malik हुए घर से बेघर, कौन हैं टॉप-5 कंटेस्टेंट?

अब फिनाले के इतने करीब पहुंचकर घर से दो चर्चित कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो चुका हैं। इस नॉमिनेशन से दर्शक हैरान रह गए हैं, क्योंकि ये कंटेस्टेंट्स काफी सुर्खियों में थे...
Bigg Boss OTT 3| shreshth bharat

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड फिनाले में मात्र 2 दिन ही रह गए हैं। दो अगस्त को दर्शकों को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का विजेता मिल जाएगा। ऐसे में इस वक्त घर में मौजूद हर सदस्य ट्रॉफी को पाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। हाल ही में शो का आखिरी नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जिसमें सना मकबूल, साई केतन, लवकेश कटारिया और अरमान मलिक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए थे।

अब फिनाले के इतने करीब पहुंचकर घर से दो चर्चित कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो चुका हैं। इस नॉमिनेशन से दर्शक हैरान रह गए हैं, क्योंकि ये कंटेस्टेंट्स काफी सुर्खियों में थे। लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं।

शो से लवकेश और अरमान मलिक के बाहर होने की जानकारी ‘द खबरी’ और ‘बिग बॉस तक’ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। ‘द खबरी’ के मुताबिक, लव कटारिया और अरमान मलिक को घर से बेघर कर दिया गया है।

Bigg Boss OTT 3: हुआ मिडवीक एविक्शन

सूत्रों की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में मिडवीक एविक्शन के तहत अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को बाहर निकाला गया है। अरमान मलिक को दर्शकों से कम वोट मिले थे और लवकेश कटारिया को घरवालों के वोट के आधार पर शो से बाहर किया गया है।

टॉप-5 कंटेस्टेंट

वहीं सना मकबूल, साई केतन राव, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और नेजी ने अपनी जगह टॉप-5 में बना ली है।

अरमान मलिक के करीबी का हुआ निधन, पहली पत्नी पायल का रो-रोकर बुरा हाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा