Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केरल-उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

स्थिति को देखते हुए केरल के 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड, कासरगोड, इडुक्की, पथिनमथिट्टा, त्रिशूर, कन्नूर, एर्नाकुलम, अलाप्पुझा और...
IMD Rain Alert| shreshth bharat

IMD Rain Alert: केरल में बारिश मौत बनकर बरसी है। भारी बारिश के कारण वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में अबतक 143 लोगों की जान जा चुकी हैं और 90 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बुधवार के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल के इन 11 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

स्थिति को देखते हुए केरल के 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड, कासरगोड, इडुक्की, पथिनमथिट्टा, त्रिशूर, कन्नूर, एर्नाकुलम, अलाप्पुझा और पलक्कड़ में आज यानी 31 जुलाई को भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

केरल के वायनाड जिले में कुदरत ने तबाही मचा रखी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को वायनाड जिले में भूस्खलन से हुई तबाही पर दुख जताया और इस बुरे वक्त में लोगों से आजीविका के पुनर्निर्माण के लिए एक साथ आने का आग्रह किया है। सीएम विजयन ने कहा कि कई लोग मदद की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों और जीवन के पुनर्निर्माण के लिए और अधिक की आवश्यकता है। सीएम ने सभी से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान देने का आग्रह किया है।

सीएम ने कहा कि वायनाड के मुंडकाई, चूरलमाला और अट्टामाला इलाकों में ग्रामीण, जिसमें बच्चे भी शामिल थे, सो रहे थे। इसी दौरान हुई भारी बारिश से कई लोग बह गए या मलबे में फंस गए। बरामद किए गए शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। सीएम ने यह भी कहा कि पड़ोसी जिले मलप्पुरम के पोथुकल गांव में चलियार नदी से 16 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, खोज और बचाव दल ने बह गए लोगों के शरीर के अंग भी बरामद किए हैं।

वायनाड में अबतक 143 लोगों की मौत, जानें कब-कब केरल में कुदरत ने ढाया कहर

विनयन ने कहा कि पहाड़ी जिले में मुंदकाई और चूरलमाला सहित कई जगहें भूस्खलन के कारण बाकी इलाकों से कट गए हैं, जिससे इलाके में सड़कें बह गई हैं। वेल्लारमाला जीवीएच स्कूल पूरी तरह से जमीन के नीचे दब गया है। घरों को भारी नुकसान हुआ है। हालात को काबू करने के लिए अग्निशमन बल, एनडीआरएफ और पुलिस सभी मिलकर काम कर रहे हैं। सेना और नौसेना की विभिन्न इकाइयां भी बचाव अभियान में शामिल हैं।

जिले में बनाए गए 45 शिविर

लोगों की जान बचाने और घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए जिले में 45 शिविर बनाए गए हैं। राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए लोगों तक भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए कई खास कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सीएम ने घोषणा की है कि वायनाड भूस्खलन में जानमाल के दुखद नुकसान पर राज्य दो दिनों का आधिकारिक शोक मनाएगा। इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम और समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

IMD Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि देहरादून समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए देहरादून, टिहरी और नैनीताल में भी कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी विद्यालय, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा