Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Ayodhya Minor Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 4 साल की दलित बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी के दिन स्कूल की छुट्टी थी।
Ayodhya Minor Girl Rape Case

Ayodhya Minor Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 4 साल की दलित बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी के दिन स्कूल की छुट्टी थी। बेटी दोपहर करीब 2 बजे घर से बाहर खेलने के लिए गयी थी, जिसके बाद वह गायब हो गई।

पीड़िता की मां ने बताया कि करीब 5 घंटे तक सभी लोग बेटी को ढूंढ़ रहे थे। इसी दौरान करीब 200 मीटर की दूरी पर आरोपी सलमान के घर से बेटी के रोने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी हमें दी। जैसे ही हम सब सलमान के घर गये, सलमान वहां से भाग गया।

खून से लथपथ थी मासूम

पीड़िता की मां ने बताया कि घर के अंदर जाते ही सब हैरान रह गये। बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। हम बेटी को तुंरत हॉस्पिटल लेकर गए और उसे एडमिट कराया। इसके बाद थाने जाकर आरोपी सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। आयोध्या पुलिस की टीम आरोपी को ढूढ़ने में लग गई। पूरा मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

सीओ ने बताया कि घटना के 8 घंटे बाद करीब 7 बजे आरोपी सलमान की तारापुर मोड़ के पास होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम तुरंत उस लोकेशन पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही सलमान ने फायरिंग करनी शुरू कर दी और वहां से भागने लगा।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से के. कविता को बड़ी राहत, इन शर्तो पर मिली जमानत

पुलिस ने सलमान का पीछा किया। इसी दौरान आरोपी सलमान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

5 साल की बेटी का पिता है आरोपी

बता दें कि पीड़ित बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। घटना के समय पिता काम पर गए थे। पीड़िता के घर दादी, मां, भाई और बहन थे। वहीं आरोपी सलमान ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करता है। आरोपी की 5 साल की एक बेटी है। घटना के समय आरोपी की पत्नी बेटी के साथ बाहर गई थी।

ये भी पढ़ें- Bihar: चोर का पहले रस्सी से बांधा हाथ, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना