Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ममता सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Protest on Mamata Government: पश्चिम-बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मंगलावार यानी 27 अगस्त को हावड़ा स्थित सचिवालय नबन्ना की ओर छात्रों ने मार्च निकाला।
Protest on Mamata Government

Protest on Mamata Government: पश्चिम-बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मंगलावार यानी 27 अगस्त को हावड़ा स्थित सचिवालय नबन्ना की ओर छात्रों ने मार्च निकाला। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बैरिकेटिंग तोड़ने के बाद छात्र आगे बढ़ गए।

पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। हावड़ा ब्रिज पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का अपयोग

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी सचिवालय नबन्ना को घेरने के लिए हावड़ा पुल तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का उपयोग किया।वहीं, पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसकी वजह से वह और उग्र हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से के. कविता को बड़ी राहत, इन शर्तो पर मिली जमानत

प्रदर्शन में छात्र और आम लोग शामिल

पुलिस की सख्त रवैये के बावजूद प्रदर्शनकारी ब्रिज से पीछे नहीं हटे और आगे बढ़ने के लिए डटे रहे। इस मार्च में बड़ी संख्या में कॉलेज से निकले छात्र और आम लोग शामिल हैं। मार्च को देखते हुए ममता सरकार ने कोलकाता एवं हावड़ा को किले में तब्दील कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हुई है। यह मार्च नबन्ना तक न पहुंचे, इसके लिए ममता सरकार ने सड़कों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई है, कंटेनर लगाए गए हैं और करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

BNSS की धारा 163 के तहत नबन्ना के निकट निषेधाज्ञा लागू

वहीं, बंगाल के एडीजी मनोज वर्मा ने कहा कि पुलिस को एक खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी कि प्रदर्शनकारी रैली के दौरान छात्रों के बीच घुसने और बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने का प्रयास करेंगे। इस प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने पहले ही BNSS की धारा 163 के तहत नबन्ना के निकट कानूनी दायरा लागू कर दिया था, जिसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल