श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अमेरिका की टॉप टेन CEO की सूची में इस भारतीय का नाम, जानें कौन

आज हम आपको उनका नाम बताने जा रहे हैं। उनका नाम है पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोड़ा। जी हां... भारतीय मूल के निकेश अरोड़ा को CEO के रूप में सबसे अधिक सैलरी मिलती है...
Nikesh Arora name in the list of America top ten CEO

अमेरिका में भारतीय मूल के CEO के वेतन की बात करें तो लोग सबसे पहले सुंदर पिचाई का नाम लेते हैं, लेकिन ये गलत है। क्या आपको पता है कि भारतीय मूल का वो कौन सा CEO है, जिसे अमेरिका में सबसे अधिक वेतन मिलता है। अगर आपको नहीं पता है तो आज हम आपको उनका नाम बताने जा रहे हैं। उनका नाम है पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोड़ा। जी हां… भारतीय मूल के निकेश अरोड़ा को CEO के रूप में सबसे अधिक सैलरी मिलती है।

ये हैं बुर्ज खलीफा के मालिक, करोड़ों की संपत्ति है इनके नाम

इसमें सबसे चौकाने वाली बात तो ये है कि अमेरिका के शीर्ष दस CEO  में केवल एक ही भारतीय का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ और चेयरमैन निकेश अरोड़ा अमेरिका में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ की सूची में 10वें स्थान पर हैं। डेटा एनालिटिक्स फर्म सी-सूट कॉम्प ने अमेरिका में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ की सूची जारी की है।

दोनों सूचियों में निकेश अरोड़ा का नाम

दो मानदंडों के आधार पर सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ के नामों की दो सूचियां जारी की गई हैं। इसमें न तो भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और न ही माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला जगह बना पाए हैं। वहीं, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के 56 वर्षीय निकेश अरोड़ा ने दोनों लिस्ट में जगह हासिल की है।

पाकिस्तान में नए वायरस का कहर, जानें भारत के लिए कितना है खतरनाक

कौन है निकेश अरोड़ा?

बता दें, निकेश अरोड़ा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के एयर फोर्स पब्लिक स्कूल से पूरी की और प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (अब आईआईटी-बीएचयू) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए और बोस्टन कॉलेज से एमएससी की है। 2018 में पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ की भूमिका संभालने से पहले निकेश अरोड़ा ने Google और Softbank Group में भी काम किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी