Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान में नए वायरस का कहर, जानें भारत के लिए कितना है खतरनाक

Congo Virus: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कागों वायरस के 13वें नए मामले ने सबको चौका दिया है। पाकिस्तान ने इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी है...
congo virus | pakistan | shreshth bharat

Congo Virus: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कागों वायरस के 13वें नए मामले ने सबको चौका दिया है। पाकिस्तान ने इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, कागों वायरस का नया केस बलूचिस्तान से सामने आया है।

कागों वायरस से ग्रसित नए केस की पुष्टि बलूचिस्तान के एक निजी न्यूज चैनल ने की है। मरीज की पहचान सैफुल्लाह (32) के रूप में की गई है। बता दें, मरीज को बलूचिस्तान के फातिमा जिन्ना अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आइए आपको बताते हैं कि कागों वायरस कैसे फैलता है और इसके क्या लक्षण हैं।

दरअसल, कांगो वायरस आने वाले समय में भारत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन अभी तक भारत के लिए राहत की बात यह है कि कांगो वायरस का भारत में एक भा केस नहीं है।

ऐसे फैलता है कांगो वायरस

कांगो वायरस, जिसे क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार या सीसीएचएफ के नाम से भी जाना जाता है। यह गंभीर वायरल रक्तस्रावी बुखार है, जो नैरोवायरस के कारण होता है। यह एक टिक-जनित वायरस है। इस वायरस से होने वाली मृत्यु दर लगभग 30 प्रतिशत है।

बता दें, यह वायरस मवेशियों, बकरियों, भेड़ों, खरगोशों जैसे जानवरों द्वारा फैलता है। यह इंसान में टिक के काटने से संक्रमित खून के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस फैलने में एक से तीन दिन या अधिकतम नौ दिन लगते हैं।

कांगो वायरस के क्या हैं लक्षण

तेज़ बुखार

मांसपेशियों में दर्द

चक्कर आना

गर्दन में दर्द

कमर दर्द

सिर दर्द

जी मिचलाना

उल्टी करना

दस्त

गला खराब होना

बहुत ज्यादा नींद आना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात