श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

आज मनाया जाएगा मुहर्रम, जानिए इस्लाम धर्म में इसका महत्व

Muharram: इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जो पाक, नेकी और इबादत का महीना कहलाता है। कहा जाता है कि इस्लाम में रमजान के बाद मुहर्रम का खास स्थान होता है...
Muharram

Muharram: इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जो पाक, नेकी और इबादत का महीना कहलाता है। कहा जाता है कि इस्लाम में रमजान के बाद मुहर्रम का खास स्थान होता है। मुहर्रम इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है। माह-ए-मोहर्रम की अलग-अलग तिथियों का भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच बड़ा विशेष महत्व है।

कहा जाता है कि विशेषकर मुहर्रम का 10वां दिन खास होता है। इसे यौम-ए-आशूरा कहा जाता है। वहीं, इस बार मुहर्रम 17 जुलाई 2024 को है। हालांकि इस्लाम में हर त्योहार चांद के दीदार होने के बाद ही मनाया जाता है।

HC ने ममता को दी हिदायत, राज्यपाल के खिलाफ न दें कोई गलत बयान

मुसलमानों के लिए यह शोक, गम और त्याग का त्योहार होता है। इसलिए इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं और कर्बला की जंग में शहादत होने वालों की याद में मातम मनाते हुए ताजिया जुलूस निकालते हैं। हालांकि मुहर्रम अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जैसे शिया समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निकाला जाता है, मजलिस पढ़े जाते हैं और दुख जाहिर किया जाता है, तो वहीं सुन्नी समुदाय वाले रोजा रखकर नमाज अदा करते हैं। 

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को दबोचा

यौम-ए-आशूरा मुहर्रम के 10वें दिन को कहा जाता है। इस्लामिक के अनुसार, इसी दिन कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथी शहीद हो गए थे, इसलिए इस दिन को खुशी के उत्सव के बजाय शोक के रूप में मनाया जाता है।

ये भी देखें-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !
Surya-Bobby Deol film Kangua
सूर्या-बॉबी देओल की फिल्म कंगुआ अब 10 अक्टूबर नहीं, इस दिन होगी रिलीज
BJP manifesto in Haryana
हरियाणा में बीजेपी का संकल्प पत्र आया, कांग्रेस जैसे वादे; जनता किसे चुने?
Salman khan Father Salim Khan
सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने महिला ने दी धमकी, बोली- 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या'
SATYENDRA JAIN
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस
CTET December 2024
CTET December 2024 की परीक्षा तारीख का हुआ एलान, इस तरह करें आवेदन