Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या है मुकेश सहनी के पिता की हत्या का राज? पुलिस को मिले ये अहम सुराग

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब इस केस में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
Jitan Sahni Murder Case: Bihar| VIP chief Mukesh Sahani, Jitan Sahani| Bihar| shreshth bharat

Jitan Sahni Murder Case: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब इस केस में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस की टीम इस केस को सुलझाने में जुट चुकी है। ये मामला बिहार पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। मुकेश सहनी के पिता की लाश को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि कातिलों को उनसे कितनी नफरत थी। बेरहमी से की गई इस हत्या के पीछे किसका हाथ है, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, बिहार पुलिस ने यह दावा किया है कि वो इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लेगी। बता दें कि पुलिस की जांच तीन बिंदुओं पर केंद्रित है।

धारदार हथियार से हत्या को दिया गया अंजाम

मंगलवार की सुबह दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर से जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हाल में बरामद किया गया था। जीतन सहनी की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई थी। उनके शरीर पर हथियार से कई बार वार किया गया था। उनके शरीर के अंगों को बेरहमी से काटा गया था।

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को दबोचा

Jitan Sahni Murder Case: बरामद किए गए सबूत

इस मर्डर केस में दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं। डीआईजी ने यह दावा है कि पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा शाम तक या अगले 24 घंटे में कर देगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौका-ए-वारदात से कई अहम सबूत और सुराग मिले हैं, जिनमें कमरे की मेज पर 3 रखे गिलास और कुछ कागज शामिल हैं।

दो संदिग्धों से पूछताछ

मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दरभंगा पहुंची STF की टीम

इस केस में पटना से भी एक STF की टीम दरभंगा पहुंच रही है। दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने पहले ही जीतन सहनी की हत्या को लेकर बयान दिया था कि जीतन सहनी की हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर पुलिस इस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ लेगी (Jitan Sahni Murder Case)।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सहनी को सन ऑफ मल्लाह के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मल्लाहों में उनकी अच्छी पकड़ है।

HC ने ममता को दी हिदायत, राज्यपाल के खिलाफ न दें कोई गलत बयान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग