श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

प्यार में खाया धोखा तो बेच रहा शरबत ए मोहब्बत और नफरत

एक शख्स ऐसा भी जिसने प्यार में धोखा खाने के बाद अलग ही मिसाल पेश की है। जी हां, यह शख्स प्यार में धोखा खाने के बाद फूड वेंडर ठेले पर कई अलग-अलग तरह के शरबत बेच रहा है। जो लोग अपने रिलेशनशिप से खुश है उनके लिए शरबत ए मोहब्बत बेचता है।
Sharbat e mohabbat | Sharbat e nafrat | Shreshth Bharat |

अक्सर प्यार में धोखा खाने के बाद कुछ लोग शराब का सहारा लेते हैं, तो वहीं कुछ डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक शख्स ऐसा भी जिसने प्यार में धोखा खाने के बाद अलग ही मिसाल पेश की है। जी हां, यह शख्स प्यार में धोखा खाने के बाद फूड वेंडर ठेले पर कई अलग-अलग तरह के शरबत बेच रहा है। जो लोग अपने रिलेशनशिप से खुश है उनके लिए शरबत ए मोहब्बत बेचता है। वहीं, जिन लोगों को प्यार में धोखा मिला है उनके लिए शरबत ए नफरत बेचता है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Mohinder jeet singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में शख्स कह रहा है कि उसे प्यार में धोखा मिला है। इसलिए वह शरबत ए नफरत बेचता है। इतना ही नहीं, शख्स का कहना है कि वह इस शरबत को नफरत से ही बनाता है। शख्स का कहना है कि वह पिछले सात साल से शरबत ए नफरत बेच रहा है।

Read More: जादुई दुनिया की सैर कराएगा BB OTT 3 का नया घर, देखें Inside तस्वीरें

वहीं, इस वीडियो को अब तक 17 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये क्या हो रहा है, देख रहे हो प्रभु। तो दूसरे ने लिखा कि दिलजले शरबत भी बना लो भाई। वहीं तीसरे ने लिखा कि लड़कियां धोखा क्यों देती है? लड़की ने प्यार में दिया धोखा लड़के ने बनाया शरबत ए नफरत #मोए मोए


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी