Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-NCR में अगले 2 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

21 जून को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई है। अगले दो घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है...
Delhi NCR Weather Update temperature-has-dropped-due-to-light-drizzle-and-winds- IMD ALERT

Delhi-NCR Weather Update:उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। इस बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। शुक्रवार, 21 जून को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई है। अगले दो घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

23 जून से फिर से झुलसेगी गर्मी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिन से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान बृहस्पतिवार (Delhi-NCR Weather Update) को लुढ़ककर 40 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आयानगर और जाफरपुर को छोड़कर मौसम विभाग के कई केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राहत दो दिन की है। 23 जून से एक बार फिर से दिल्ली झुलसेगी।

कितना रहा आज का पारा

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में सबसे अधिक 40.6 तापमान दर्ज हुआ जबकि जाफरपुर में तापमान 40 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 39.7, पालम में 39.6, पूसा में 38.1 और नजफगढ़ में 38 डिग्री तापमान रहा।

यह भी पढ़ें-काल बनी भीषण गर्मी, 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 7 की मौत; वेंटिलेटर पर 13 मरीज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा