Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: इस सीट पर दो मंत्रियों की साख दांव पर, बच्चे लड़ रहे चुनाव

Candidate | LOKSABHA ELECTION 2024 | BIHAR | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज का मतदान आज यानि 26 अप्रैल को चल रहा है। कई दिग्गजों की किस्मत आज मतपेटी में कैद हो जाएगी। इस लोकसभा चुनाव में बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसका कारण है कि नीतीश सरकार के दो मंत्रियों के बच्चे इस चुनाव में आमने-सामने हैं। मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने कांग्रेस कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं समस्तीपुर सीट से NDA की ओर से एलजेपीआर के टिकट पर शांभवी चौधरी चुनावी मैदान में हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि शांभवी चौधरी भी नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। इसका मतलब साफ है कि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

दादा भी रह चुके हैं सांसद

कांग्रेस के उम्मीदवार सन्नी हजारी समस्तीपुर के कद्दावर नेता महेश्वर हजारी के बेटे हैं। महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी। सोमवार को कांग्रेस ने सन्नी हजारी को अपना कैंडिडेट घोषित किया और मंगलवार को सन्नी हजारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आपको बता दें कि महेश्वर हजारी भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं व सन्नी के दादा भी इस सीट पर सांसद रह चुके हैं।

विरासत में मिली राजनीति

एनडीए से चुनाव लड़ने वाली शांभवी बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। उनके दादा महावीर चौधरी भी सूबे के कद्दावर नेता माने जाते थे। शांभवी की शादी पूर्व आइपीएस और महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से हुई है।

कुल मिलाकर इस बार समस्तीपुर सीट पर मुकाबला बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। दोनों तरफ से चुनाव जीतने को लेकर जोर आजमाइश की जा रही है। अब ये वहां की जनता पर निर्भर करता है कि वह किस प्रत्याशी को अपने मतों से विजयी बनाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा