Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में इन 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मोदी सरकार के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
Gajendra Singh Shekhawat Kailash Choudhary Rajeev Chandrasekhar

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस चरण में मोदी सरकार के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। आइए, जानते हैं कि कौन, कहां से और किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहा है…

इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण में जिन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, उनमें जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और शोभा करंदलाजे, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक शामिल हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वे यहां से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को हराया था। इस बार उनका सामना करण सिंह से है।

कैलाश चौधरी

कैलाश चौधरी बाड़मेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे पिछली बार भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को हराया था। इस बार उनके सामने कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय रवींद्र सिंह भाटी की चुनौती है।

राजीव चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका सामना कांग्रेस के शशि थरूर से है। थरूर ने 2009, 2014 और 2019 में यहां से जीत दर्ज की थी।

वीरेंद्र खटीक

वीरेंद्र खटीक मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका सामना कांग्रेस के पंकज अहिरवार से है। पिछली बार हुए चुनाव में खटीक को जीत मिली थी।

वी. मुरलीधरन

वी. मुरलीधरन आटिंगल सीट से चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार यहां से कांग्रेस के अदूर प्रकाश को जीत मिली थी। मुरलीधरन का मुकाबला अदूर प्रकाश और माकपा प्रत्याशी वी. जॉय से है।

शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे कर्नाटक की बेंगलुरु उत्तर सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के प्रो. एमवी राजीव गौड़ा की चुनौती है। पिछली बार शोभा ने उडुपी चिकमंगलूर सीट से जीत दर्ज की थी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी चुनावी मैदान में

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कोटा सीट पर भी इस चरण में चुनाव हो रहा है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेली का राजानांदगांव सीट पर भी वोटिंग जारी है। यहां से पिछली बार भाजपा की संतोष पांडे को जीत मिली थी।

दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। आज बाहरी मणिपुर सीट के 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। इससे पहले, 19 अप्रैल को 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘2027 में मुख्य विपक्ष भी नहीं बचेंगे’, राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- PDA गया, MY भी खतरे में
Rahul Gandhi attacks Pralhad Joshi
शिक्षा मंत्री बनते ही प्रल्हाद जोशी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 'बलात्कारियों का बचाव करने वाले' को मिली जिम्मेदारी
Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी