Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Exit Poll Result 2024: एक बार फिर मोदी सरकार? जानें एग्जिट पोल का हाल

जन की बात के सर्वे के अनुसार इस बार फिर केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है...
Exit Poll 2024

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वोटिंग खत्म होने के साथ ही जनता की निगाहें परिणाम पर है। चुनाव आयोग 543 में से 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित करेगी। वहीं, गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 का मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। आज शाम को कई न्यूज एजेंसियां व सर्वे एजेंसी के सर्वे में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। सर्वे एजेंसी के मुताबिक नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

क्या है एजेंसियों के आंकड़ों का अनुमान?

लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। नतीजे आने से पहले 1 जून की शाम को ही अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए। सर्वे एजेंसी रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार Lok Sabha Election 2024 में एनडीए को 353-368 सीटें मिल रही है, वहीं इंडिया ब्लॉक को 118-133 सीटें, वहीं अन्य को 43-48 सीटें मिल रही है।

क्या कहता है रिपब्लिक पीमारक्यू का आंकड़ा?

रिपब्लिक पीमारक्यू के अनुसार एनडीए को 359 सीट, कांग्रेस ब्लॉक को 154 व अन्य को 30 सीटें मिल रही है। वहीं अगर बात की जाए इंडिया न्यूज डी डायननिक्स की को एनडीए को 371, कांग्रेस ब्लॉक को 125 व अन्य को 47 सीटें मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Exit Poll 2024: क्या BJP को मिलेगी क्लीन स्वीप? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

जन की बात में सामने आया ये आकड़ा

जन की बात के सर्वे के अनुसार इस बार फिर केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है। जन की बात ने एनडीए गठबंधन को 362-392, इंडिया ब्लॉक को 141-161 व अन्य को 10-20 सीटें दी हैं। वहीं अगर बात करें न्यूज नेशन के सर्वे की तो न्यूज नेशन ने एनडीए गठबंधन को 342-378 सीट, कांग्रेस ब्लॉक को 153-159 व अन्य को 21-23 सीटें दी हैं।

क्या एक बार फिर मोदी सरकार?

कुल मिलाकर अगर एजेंसियों की सर्वे की बात करे तो ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में आने वाला है। एजेंसियों के सर्वें कांग्रेस ब्लॉक को फिर से बड़ा झटका देते नजर आ रहे हैं। अगर इन एजेंसियों के सर्वे सटीक हुए तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा