श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक पर हुई 62.31% वोटिंग, जानें कहां सबसे अधिक मतदान

Lok Sabha Election 2024 | 4th Phase voting | shreshth bharat |

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। इसी कड़ी में आज चौथे चरण का मतदान हुआ। देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी फीसदी वोटिंग हुई है।

लोकसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 62.31% मतदान

चौथे चरण का मतदान जारी है। लोग अपने मताधिकार का भरपूर इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक अबतक देश के 10 राज्यों की 69 सीटों पर 62.31% वोटिंग हुई है।

इन राज्यों में हुई इतनी फीसदी वोटिंग

आंध्र प्रदेश- 68.09 फीसदी, बिहार- 54.14 फीसदी, जम्मू एवं कश्मीर 35.75 प्रतिशत, झारखंड 63.14 प्रतिशत, मध्य प्रदेश 68.01 प्रतिशत, महाराष्ट्र 52.49 फीसदी, ओडिशा 62.96 प्रतिशत, तेलंगाना 61.16 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 56.35 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 75.66 फीसदी मतदान हुआ है।

3 बजे तक 96 लोकसभा सीटों पर 52.60% हुई वोटिंग

दोपहर तीन बजे तक सभी लोकसभा सीटों पर 52.60% वोटिंग हुई। इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 66.05% मतदान हुआ है। वहीं, जम्मू कश्मीर में सबसे कम 29.93% वोटिंग हुई है। बिहार में 45.23%, झारखंड में 56.42%, मध्य प्रदेश में 59.63%, महाराष्ट्र में 42.35% मदतान हुए।

उत्तर प्रदेश में हुई इतनी फीसदी वोटिंग

वहीं, ओडिशा में 52.91%, तेलंगाना 52.34%, उत्तर प्रदेश में 48.41% वोटिंग हुई है। चौथे चरण के मतदान में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी