श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Lok Sabha Election 2024: 4 जून को होगा मोदी की इन महिला मंत्रियों की किस्मत का फैसला

इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मंत्री चुनावी रण में पास होती हैं या फेल। आज हम आपको बीजेपी की उन महिला मंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो केंद्र में मंत्री का पद संभालने के साथ ही पार्टी की उम्मीदवार भी हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी 4 जून को आने वाले परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार की महिला मंत्रियों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मंत्री चुनावी रण में पास होती हैं या फेल। आज हम आपको बीजेपी की उन महिला मंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो केंद्र में मंत्री का पद संभालने के साथ ही पार्टी की उम्मीदवार भी हैं।

स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है। बीजेपी ने तीसरी बार स्मृति ईरानी को अमेठी सीट से मैदान में उतारा है। साल 2014 में वह पहली बार चुनाव लड़ीं। इस दौरान उन्हें राहुल गांधी ने हराया। साल 2019 में उन्होंने इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ा और राहुल गांधी को हराकर अमेठी में कमल खिलाया। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार की कैबिनेट में मंत्री हैं। उन्होंने मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ा है। साल 2014 में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। अनुप्रिया राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम सोने लाल पटेल है। वह यूपी में अपना दल के संस्थापक थे।

साध्वी निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। साल 2014 से यहां की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति हैं। इससे पहले बसपा के महेंद्र प्रसाद निषाद यहां से सांसद रह चुके हैं। इस बार ज्योति के खिलाफ सपा के नरेश उत्तम पटेल और बसपा के महेंद्र प्रसाद निषाद चुनाव लड़ रहे हैं। 4 जून को परिणाम के नतीजे आने के साथ ही खुलासा होगा कि कौन सी पार्टी ने चुनाव में बाजी मारी।

मेनका गांधी

मेनका गांधी सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार हैं। मेनका के राजनीतिक करियर की अगर बात करें तो वह 1988 में जनता दल में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने साल 1989 में पीलीभीत से चुनाव लड़ा और सांसद बनीं। साल 1996 में एक बार फिर उन्होंने पीलीभीत से जीत दर्ज की। मेनका गांधी 1996 से अब तक लगातार सात बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं।

नीलम सोनकर

भाजपा के मंत्रिमंडल में शामिल नीलम सोनकर ने आजमगढ़ की लालगंज सीट से चुनाव लड़ा है। उन्हें साल 2014 में यहां से जीत मिली थी, लेकिन साल 2019 के चुनाव में सपा-बसपा समीकरण के चलते हार का सामना करना पड़ा था। हालाकि, लालगंज में सोनकर वोटरों की अच्छी खासी आबादी है। भाजपा ने एक बार फिर नीलम पर भरोसा जताते हुए, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में उनका नाम जारी किया था।

डॉ. भारती प्रवीण पवार

केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने महाराष्ट्र की डिंडोरी सीट से चुनावी मैदान में हैं। वह साल 2019 में डिंडोरी से सांसद चुनी गई थीं। भारती पूर्व मंत्री अर्जुन तुलसीराम पवार की बहू हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जिला परिषद के सदस्य के चुनाव से की थी। साल 2014 में भारती ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की।

अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव लड़ा है। इस सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग हुई थी। अन्नपूर्णा राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वह कई बार विधायक भी रह चुकी हैं। साल 2019 में वह भाजपा में शामिल हुईं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार भी वह जीत हासिल करेंगी।

शोभा करंदलाजे

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे बेंगलुरु नॉर्थ से चुनाव लड़ रही हैं। करंदलाजे दक्षिण भारत में भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1994 में राजनीति में कदम रखा। शोभा तब चर्चा में आईं, जब उन्हें कर्नाटक में भाजपा सरकार की पहली महिला मंत्री बनाया गया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह अपना पूरा जीवन आरएसएस को देंगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी