Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

General Bipin Rawat के प्लेन क्रैश में शहीद हुए थे चाचा, भतीजी बनेगी अफसर

कुछ साल पहले General Bipin Rawat का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस दौरान उनकी पत्नी समेत सेना के 14 लोगों की जान गई। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी उस हादसे में शहीद हुए थें।
Indian Army Soldier| General Bipin Rawat | rajsthan,| NDA| SHRESHTH BHARAT

Priya Dhaka Daughter Of Indian Army Soldier: कुछ साल पहले General Bipin Rawat का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस दौरान उनकी पत्नी समेत सेना के 14 लोगों की जान गई। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी उस हादसे में शहीद हुए थें। इस घटना के बाद परिवार की आंखों में आंसू थे। हर ओर निराशा थी। लेकिन कुछ साल बाद अब परिवार के लिए एक गर्व और खुशी की खबर है। देश के लिए जान देने वाले कुलदीप सिंह की भतीजी प्रिया अब सेना में अफसर बनेंगी।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गांव से आनेवाली प्रिया ढाका ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन से परिश्रम किया जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। प्रिया ढाका सेवा चयन बोर्ड (SSB) की परीक्षा पास कर अब नेशनल डिफेंस अकेडमी में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रिया ढाका का सफर आसान नहीं था। सेना में जाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। समाज की पिछड़ी सोच और NDA में कम वैंकेसी उनके लिए चुनौतीपूर्ण रही।

प्रिया ढाका आर्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता दफादार सिकंदर ढाका भारतीय सेना की आर्मर्ड रेजिमेंट में हैं।
पिता के साथ-साथ उनके छोटे चाचा भी भारतीय सेना में हैं। दिसंबर 2021 में तमिलनाडु के वेलिंगटन के पास हुए विमान हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी उस हादसे में शहीद हुए थें।
NDA में कम वैंकेसी होने के कारण प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ जाता है।

मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते वक्त प्रिया ने बताया कि 12वीं क्लास में उनके पास गणित विषय नहीं था। वो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से पढ़ी है। NDA की तैयारी करने के लिए उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद एक साल पढ़ाई छोड़ दी थी। वो फिलहाल राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही हैं। बता दें कि NDA के 152वें कोर्स के लिए सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट अप्रैल में आएगी। प्रिया को उम्मीद है कि वह जरूर सफल होंगी।

’47 डिग्री में करना पड़ता था शूटिंग…’, नीना गुप्ता ने सुनाए ‘पंचायत 3’ के किस्से

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग