Lok Sabha Election 2024: यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर आज दिग्गज नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। अपने बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने खुद सोनिया गांधी पहुंचीं। जैसे ही वो मंच पर आईं तो अखिलेश यादव ने उन्हें नमस्कार किया। वहीं, राहुल गांधी ने मां को गले लगाकर उनका स्वागत किया। सोनिया गांधी ने कहा कि मेरे पास आज जो कुछ भी है, वो सबकुछ आपका दिया हुआ है और आज मैं अपना बेटा राहुल गांधी आपको सौंप रही हूं।
मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं।
— Congress (@INCIndia) May 17, 2024
: श्रीमती सोनिया गांधी जी
📍 रायबरेली, यूपी pic.twitter.com/5kwxLtM8nt
रायबरेली में सोनिया गांधी ने भरी हुंकार
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए मुझे खुशी है कि आज काफी समय के बाद आपके बीच आने का मौका मिला है। मैं हृदय से आपकी आभारी हूं। आपके सामने मेरा सिर श्रद्धा से झुका हुआ है। 20 साल से एक सांसद के रूप में आपने मुझे सेवा का मौका दिया है। ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली मेरा परिवार है, वैसे ही अमेठी भी मेरा घर है।
इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी।
— Congress (@INCIndia) May 17, 2024
मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है। उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था।
मैंने राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है जो इंदिरा जी ने और रायबरेली की जनता ने मुझे दी।
सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो। अन्याय के खिलाफ… pic.twitter.com/7Owc5vHu57
अखिलेश यादव ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के लोग बड़े घबराए हुए हैं। BJP वालों ने जब से सुना है कि INDIA गठबंधन गरीबों के लिए काम करने जा रहा है तब से वह राहुल गांधी जी के ‘खटाखट-खटाखट’ की नकल करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हर जगह से अपना एक झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं। मोदी जी भी देख लें – राहुल गांधी जी का रायबरेली से सच्चा रिश्ता है। रायबरेली में एक और एक ग्यारह हो गया है और BJP ‘नौ दो ग्यारह’ हो गई है।
नरेंद्र मोदी हर जगह से अपना एक झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं।
— Congress (@INCIndia) May 17, 2024
मोदी जी भी देख लें – राहुल गांधी जी का रायबरेली से सच्चा रिश्ता है।
रायबरेली में एक और एक ग्यारह हो गया है और BJP 'नौ दो ग्यारह' हो गई है।
: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष @yadavakhilesh जी
📍 रायबरेली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/24NIKYJSjc
मोदी को लेकर ये क्या बोल गए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं जो चाहूं.. नरेंद्र मोदी से बुलवा सकता हूं। आप बताओ क्या बुलवाना है नरेंद्र मोदी से, मैं कल ही बुलवा देता हूं।
मैं जो चाहूं.. नरेंद्र मोदी से बुलवा सकता हूं।
— Congress (@INCIndia) May 17, 2024
: @RahulGandhi जी
📍 रायबरेली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/PMF8RtlrFQ
यह भी पढ़ें- अमेठी में बसता है राहुल गांधी का दिल, बोले- मैं भले ही रायबरेली से लड़ रहा लेकिन…
तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है- प्रियंका गांधी
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 10 साल से देश की जनता प्रताड़ित हो रही है, न्याय के लिए पुकार रही है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, गरीबों की एक पुकार न सुनी। अब देश की पुकार है कि नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंका जाए। रायबरेली की जनता पूरे देश को ये संदेश दे कि हम एक स्वच्छ राजनीति चाहते हैं।