Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेठी में बसता है राहुल गांधी का दिल, बोले- मैं भले ही रायबरेली से लड़ रहा लेकिन…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार मैं 42 साल पहले अमेठी आया था...
lok sabha election 2024 congress leader Rahul Gandhi addressed public meeting in Amethi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का परचम लहराने के लिए कांग्रेस कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भले ही मैं चुनाव रायबरेली से लड़ रहा हूं, लेकिन अमेठी का रहूंगा।

मैं अमेठी का हूं, था और हमेशा रहूंगा- राहुल गांधी

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार मैं 42 साल पहले अमेठी आया था, जब मैं 12 साल का था। तब यहां सड़कें नहीं थी। कोई विकास नहीं हुआ था। मैंने अपनी आंखों से अमेठी और मेरे पिता का रिश्ता देखा और वो ही मेरी भी राजनीति है। मैं अमेठी का हूं, था और हमेशा रहूंगा, आज तक जो कुछ भी मैंने सीखा है, वो अमेठी की जनता ने मुझे सिखाया है।

अमेठी में राहुल गांधी लाएंगे फूड पार्क

राहुल गांधी ने कहा कि हम अमेठी में फूड पार्क लेकर आए थे। फूड पार्क से अमेठी बदल जाती। यहां चिप्स, अचार, टोमैटो कैचअप जैसे फूड प्रोसेसिंग के कई कारखाने लगते। फूड पार्क से लाखों लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन नरेंद्र मोदी ने वो आपसे छीन लिया। INDIA की सरकार बनते ही मैं अमेठी में फूड पार्क लगवाऊंगा- ये मेरी गारंटी है।

यह भी पढ़ें– राहुल गांधी को लगा तगड़ा झटका, झारखंड HC ने लगाया इतने हजार का जुर्माना

राहुल गांधी आगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि INDIA गठबंधन को उत्तर प्रदेश के CM योगी से सीखना चाहिए कि ‘बुल्डोज़र’ कहां चलाना चाहिए। असलियत में योगी का ‘बुल्डोज़र’ दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों की आरक्षण प्रणाली के खिलाफ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार