श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

वैष्णो देवी पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 1 घायल

Landslide on Vaishno Devi: जम्मू में वैष्णो देवी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना हुई है। घटना पैदल मार्ग हिमकोटी के पास की बताई जा रही है।
Landslide on Vaishno Devi

Landslide on Vaishno Devi: जम्मू में वैष्णो देवी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना हुई है। घटना पैदल मार्ग हिमकोटी के पास की बताई जा रही है। इस घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत और एक श्रद्धालु घायल हो गया है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

वीडियो में देखा गया है कि भूस्खलन के बाद पैदल मार्ग पर बना टिन शेड टूट गया। इस घटना में मरने वालों की पुष्टि जिला आयुक्त ने की है। वहीं घायल को कटरा के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना होने के बाद पुराने रूट से यात्रा जारी है। इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ था, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी टूटा था।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने माधवी पर लगाया बड़ा आरोप, सेबी में रहते हुए ICICI से लिया वेतन

लैंडस्लाइड होने के बाद बचाव अभियान जारी

लैंडस्लाइड होने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों की स्थिति कैसी है, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी