श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बलात्कारी बना जलेबी बाबा, 120 महिलाओं संग किया दुष्कर्म

jalebai baba rapist

India: आज तक आपने कई बाबाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर गलत काम किया करते थे। इन्हीं में से एक जलेबी बाबा था, जिसकी 9 मई को हरियाणा के हिसार जेल में मौत हो गई। आरोप है कि जलेबी बाबा ने अब तक करीब 120 से भी ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। पहले ये बाबा महिलाओं को नशीली चाय पिलाता था, फिर जब महिलाएं बेहोश हो जाती तो उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करता था।

कैसे पड़ा जलेबी बाबा नाम

दरअसल, जलेबी बाबा का असली नाम अमरपुरी है, जोकि पंजाब का रहने वाला था। रोजगार के लिए ये हरियाणा के टोहाना शहर आया और रेहड़ी पर जलेबी की दुकान लगाने लगा था। ऐसे करते-करते लोगों के बीच उसकी पहचान बन गई। बिल्लू की जलेबी नाम से इसका रेहड़ी काफी फेमस भी हो गया था। एक बाबा से मुलाकात के बाद इसने आश्रम बनाया फिर बिल्लू से जलेबी बाबा बन गया। ये तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया करता था। महिलाओं को चाय में नशीली दवा देखर बेहोश करता था। फिर उनके साथ बलात्कार करता था। साथ ही महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था।

इस तरह बना था चर्चा का विषय

साल 2018 में जलेबी बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में बाबा आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और सभी ने बाबा का काफी विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हार्ट अटैक से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू (49) हिसार में केंद्रीय कारागार-2 में बंद था। मंगलवार रात को उसकी हार्ट अटैक आया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी