Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस दिन मनाई जाएगी गंगा सप्तमी,जानें कैसे करें पूजा पाठ

ganga saptami 14 may

Ganga Saptami: गंगा सप्तमी 14 मई को मनाई जाएगी। इस बार इस तिथि पर सात साल बाद पुष्य नक्षत्र और प्रवर्धमान योग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और पूजन से सात जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है। साथ ही अमृत फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं गंगा सप्तमी के बारे में कुछ खास बातें…

समस्त नदियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ मां गंगा

मान्यताओं के मुताबिक, वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मां गंगा स्वर्गलोक से भगवान शिवजी की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई थीं। शास्त्रों में वर्णन है कि मां गंगा तीनों लोकों में बहती हैं। इसलिए उन्हें त्रिपथगामिनी कहा जाता है। मां गंगा को सभी नदियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस बार 14 मई को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। ज्योतिषविद विमल जैन के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तिथि 13 मई को रात में 2:51 बजे से लगेगी, जो 14 मई को भोर में 4:20 बजे तक रहेगी। खास बात ये है कि इस बार सात साल बाद पुष्य नक्षत्र और प्रवर्धमान योग बन रहा है।

ऐसे करें मां गंगा की पूजा

ब्रह्म मुहूर्त में अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले आपको अपने दाहिने हाथ में जल, पुष्प, फल, गंध और कुश लेकर गंगा सप्तमी व्रत का संकल्प लेना होगा। इसके बाद मां गंगा को धूप, दीप, पुष्प आदि नैवेद्य आदि अर्पित कर पूजा करनी चाहिए। साथ ही गंगा उत्पत्ति की कथा का करनी चाहिए। श्रीगंगा स्तुति और श्रीगंगा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। दान-पुण्य भी करना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग